
गुरुग्राम स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के हिंदी विभाग द्वारा कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक रचनात्मक एवं वाचन कौशल गतिविधि पर आधारित मोनोलॉग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 मई 2025 को विद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल और भाषा-प्रयोग में दक्षता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती वीना सिन्हा तथा श्री विकास शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्षता और गहन दृष्टिकोण के साथ प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों को हिंदी की किसी साहित्यिक कृति के एक पात्र या किसी साहित्यिक कृति पर आधारित फिल्म के एक पात्र के संवाद को तैयार कर मंच पर प्रस्तुत करना था। मूल्यांकन के मुख्य आधार उच्चारण, विषयवस्तु और प्रस्तुतीकरण थे । प्रतियोगिता में चारों वंशों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में वंश एंडरसन से वेदिका बंसल और चयन गुप्ता ने, वंश बॉयड से हर्ष कश्यप और अन्विता चक्रवर्ती ने , वंश लैमोंट से गौरीशा एंजेल सिंह और अर्जुन गाबा तथा वंश मैकआर्थर से दिया जुनेजा और श्रेयस टोडी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वंश लैमोंट की गौरीशा एंजेल सिंह को प्रथम , वंश बॉयड के हर्ष कश्यप को द्वितीय और वंश मैकआर्थर की दिया जुनेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल और हिंदी विभाग ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।





We don’t just welcome children into our school – We bring the heart of our school into their homes, strengthening the bond between teachers, students and families.

AN ONLINE SESSION FOR FAMILIES NEW TO THE SCOTTISH HIGH COMMUNITY Join our online webinar and get answers to all your questions about academics, school life, values, and opportunities at Scottish High. 🗓️Sunday, 19 July 2026⏰ 11:00 AM IST Register Now: https://forms.gle/Y558KRT4G5HQosUC7 For School Round, Book Your Appointment:- https://forms.gle/CwjdK2ZfTSVvU5fZ7 Every great journey begins with knowing […]

Summer vacation is over, but the excitement is just beginning! The halls are buzzing again with laughter, reunions, and that unmistakable back-to-school energy. Classrooms full of enthusiasm, corridors alive with chatter, and the dining hall humming with familiar faces reconnecting after a month apart. This isn’t just a return; it’s a fresh start. A new […]